फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: कार और माजदा में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, घटना में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Sat, 23 Dec 2023 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के एनएच 49 सड़क में माजदा और कार में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में कार सवार पति- पत्नी और स्कूटी सवार युवती चपेट में आने से घायल हो गये हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के एनएच 49 सड़क में माजदा और कार में आमने सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में कार सवार पति- पत्नी और स्कूटी सवार युवती चपेट में आने से घायल हो गये हैं। घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार कार में वाशु सीदार 50 वर्ष और स्वीटी सिदार 41 वर्ष दोनों पति पत्नी जांजगीर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वहीं स्कूटी सवार अकांछा उम्र 25 को बचाने के दौरान अकलतरा की ओर से जा रही माजदा गाड़ी से आमने- सामने जोरदार टक्कर हुई। जिससे कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।  
 

तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें स्वीटी को गंभीर चोट आने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद माजदा वाहन चालक मौके से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें