फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: चरण दास महंत का पीएम पर हमला, बोले- जनता उन्हें मानती है डिफॉल्टर, जिंदल के लिए कही ये बात

Tue, 09 Apr 2024 04:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

सक्ती जिले में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिफॉल्टर कहा है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत अपने बयानों को लेकर लगातार विवादित बयान से घिरते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले नामांकन रैली में आम सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर सियासत हुई और आखिरकार नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को अपने बचाव में बयान जारी करना पड़ा था। वहीं सोमवार को सक्ती जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान देते हुए उन्होंने डिफॉल्टर बताया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, सक्ती जिले में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिफॉल्टर कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 साल से कोई भी गारंटी को पूरी नहीं किया हैं। जिसमे लोगों को रोजगार देने की बात हो या लोगों को 15 लाख रुपये देने की बात हो। छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें डिफॉल्टर मानती है। इसलिए हम डिफॉल्टर के बारे में बात नहीं करते।
 

राजनांदगांव में दो अप्रैल को भूपेश बघेल के नामांकन के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए आम जनसभा में कहा था, हमें नरेंद्र मोदी का मूड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए। रात-दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए। एक संरक्षक चाहिए, अच्छा लाठी धर कर मारने वाला हो।

विज्ञापन


वहीं उन्होंने उद्योगपतियों को लेकर कहा कि, नवीन जिंदल ने रायगढ़ और पूरी खदानों को लूट लिया। इन लोगों ने हम छत्तीसगढ़ियों की ऐसी की तैसी की है। हमने ही इन्हें सिर पर चढ़ाकर रखा था। हमें कहने में शर्म नहीं है कि ऐसे लोगों को तो हमें जूते मारने चाहिए।
 

इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि, उनके बयान को तिल का ताड़ बना दिया गया। प्रधानमंत्री सम्मानित पद है। मैंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है, लोग पता नहीं क्यों कह रहे हैं। मैं तो कबीरपंथी हूं, मैं इस तरह की गलत बात तो कर ही नहीं सकता। मेरी बातों से बुरा लगा है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी पर हेट स्पीच के मामले में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस चरणदास महंत पर FIR दर्ज की गई है। जिसमे भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। जिसकी शिकायत भाजपा ने चुनाव आयोग से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें