जांजगीर चांपा जिले के डभरा खुर्द गांव में नशे की हालत में अनिल पटेल ने अपनी बुजुर्ग मां अवधमति पटेल (उम्र 70 ) वर्ष को जमीन पर पटका फिर हाथ, मुक्के और पैरों से मारकर हत्या कर दी।
जांजगीर चांपा जिले के डभरा खुर्द गांव में नशे की हालत में अनिल पटेल ने अपनी बुजुर्ग मां अवधमति पटेल (उम्र 70 ) वर्ष को जमीन पर पटका फिर हाथ, मुक्के और पैरों से मारकर हत्या कर दी। आरोपी अनिल पटेल को गांव से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया की बिर्रा पुलिस को सूचना मिली की अवधमती पटेल अपने घर के बाहर मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पड़ोस के रहने वाले श्रवण पटेल ने बताया रविवार को अवधमति के जोर-जोर से चिल्लानें की आवाज आने पर मौके पर पहुंचकर देखा तो उसका बेटा अनिल पटेल उसकी पिटाई कर रहा था। अनिल पटेल शराब पीने का आदी था। और हमेशा अपनी मां के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करता रहता था।
पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर का चावल बेचकर शराब लेने जा रहा था तभी मां ने घर का चावल नहीं ले जाने की बात कही जिसके बाद गुस्से में आकर जमीन पर पटक दिया। फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।