जांजगीर चांपा जिले के पिसौद गांव में नाबालिक बच्ची को उसके पिता और सौतेली मां ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया। ताकी इस घटना को आत्महत्या करार दिया जा सके। आरोपी पिता और सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
एएसपी अनिल सोनी ने प्रेस वार्ता कर नाबालिन बालिका की हत्या का खुलासा किया है। बताया कि मृतिका नाबालिक के पिता विजय कुमार उम्र 38 साल ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी ने घर में अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दी है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।