फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मामा के घर में रहता था युवक, परिजनों का बुरा हाल

Sun, 03 Mar 2024 11:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के बिरगहनी रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान रितेश सूर्यवंशी उम्र 18 साल निवासी ग्राम डुडगा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बिरगहनी रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान रितेश सूर्यवंशी उम्र 18 साल निवासी ग्राम डुडगा के रूप में की गई है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है अभी अज्ञात है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक रितेश सूर्यवंशी अपने मामा के घर ग्राम डुडगा में रहता था। मिस्त्री का काम करता था वह शनिवार की सुबह 11 बजे घर से निकाला हुआ था। जिसके बाद शाम तक घर वापस नही आया। फोन लगने पर भी नही उठाने की बात सामने आई है।
 

शनिवार की रात्रि करीबन 8 बजे रेलवे लाइन में काम कर रहे कर्मचारियों ने शव होने की सूचना स्टेसन मास्टर को दी। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। रात्रि होने के कारण शव रात भर रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। आज रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। 

विज्ञापन

 

मृतक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण ही मौत हुई होगी। युवक ने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसकी जानकारी अज्ञात है। मृतक युवक के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें