जांजगीर चांपा जिले के किकिरदा गांव में जहरीली गैस रिसाव से 5 लोगों कि कुआं में डुबने से मौत हुई थी उनके परिजनों से मिलने आज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश के साथ उनके घर पहुंचे दिवंगत आत्माओं के तस्वीरों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया वहीं परिजनों से बातचीत कर हरसंभव मदद देने कि बात कही।
गौरतलब हो कि सक्ती जिले के किकिरदा में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. यहां पहले एक व्यक्ति लकड़ी को निकालने कुएं में उतरा. उसके बाद एक शख्स उसे बचाने के लिए नीचे उतर गया. जब वह नहीं लौटा तो कुछ और लोग कुएं में उतरे. उसके बाद देखते ही देखते 5 लोग पानी में समा गए. हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई थी।
दरअसल रामचंद जासवाल घर के कुआं में लकड़ी गिरने पर उसे निकालने कुआं अंदर गया जब वह वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी चीख पड़ी और पड़ोसियों को आवाज दी. इसके बाद एक के बाद एक सबको बचाने के चक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि, पांच लोग कुएं में नीचे उतरे और जहरीली गैस के रिसाव की वजह से उनकी मौत हो गई. मृतकों में रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, टिकेश्वर चंद्र शामिल हैं।