जांजगीर चांपा जिले के घठोली चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा है। अज्ञात कार चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार, मृतक बाबूदास कोरबा से अपने दीदी को मिलने के लिए सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पचोरी जा रहा था। जहां शुक्रवार को दोहपर 3.23 बजे के आस-पास घटोली चौक के पास पहुंचा था। वहीं दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे बाबूदास मोटर साइकिल से उछलकर दूर जा गिरा। जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी। जहां मृतक बाबूदास के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया। मृतक युवक बाबूदास महंत ने मोटर साइकिल में अपने पास एक टांगिया और सील लोढ़हा रखा हुआ था।
थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने कहा की मृतक युवक की पहचान बाबूदास महंत निवासी केरा कछार के निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखा गया है। शनिवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है। चांपा थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा।