फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: चलती बाइक के पहिए में फंसा साड़ी का पल्लू, सड़क पर गिरी महिला गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 Dec 2025 08:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिलमिली पंचायत भवन के पास बुधवार दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
बाइक से गिरकर घायल हुई महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिलमिली पंचायत भवन के पास बुधवार दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक बुलेट पर सवार मां-बेटा पामगढ़ की ओर से बिलासपुर–मुंगेली की ओर जा रहे थे, तभी झिलमिली पंचायत भवन के सामने पीछे बैठी महिला की साड़ी का पल्लू अचानक बुलेट के पिछले पहिए में फंस गया।

विज्ञापन


साड़ी फंसते ही महिला का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर जोर से गिर पड़ी, जिससे उसके सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान पामगढ़ थाना में पदस्थ एएसआई रामदुलार साहू और प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डेय किसी कार्य से मुलमुला थाना की ओर जाते समय वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और सड़क पर खून से लथपथ पड़ी घायल महिला को प्राथमिक सहायता दिलाई। 

इसके बाद उन्होंने 108 एंबुलेंस बुलवाकर महिला को बिलासपुर अस्पताल रवाना कराया। पुलिस कर्मियों की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों एवं राहगीरों ने जमकर प्रशंसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें