फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: दो सगे भाइयों पर नशे में धुत युवक ने चाकू से किया हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 Dec 2025 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के बाजार पारा बम्हनीडीह में मंदिर के पास बैठकर गेम खेल रहे दो सगे भाई शिव सोनी 17 वर्ष और शिवम सोनी 16 वर्ष पर नशे में धुत युवक जागेश्वर ने ताबड़तोड़ हमला किया। 
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बाजार पारा बम्हनीडीह में मंदिर के पास बैठकर गेम खेल रहे दो सगे भाई शिव सोनी 17 वर्ष और शिवम सोनी 16 वर्ष पर नशे में धुत युवक जागेश्वर ने ताबड़तोड़ हमला किया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर भेजा गया। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दोनो भाई शिव और शिवम सोनी पास के मंदिर में बैठकर मोबाईल फोन पर गेम खेल रहे थे। इस बीच युवक जागेश्वर महंत आया और कुछ कहे बिना ही अपने पास रखे चाकू से दोनों भाईयों पर हमला कर दिया जिससे दोनों को संभालने का मौका नहीं मिला। जिसमें शिवम के पेट ओर हाथ तथा शिव के हाथों में गंभीर चोट आई है। शिवम की पेट के अंदर चाकू घुसने से हालत गंभीर हैं। दोनों भाईयों का जिला अस्पताल जांजगीर में प्राथमिक उपचार के बाद बिलापसुर रेफर किया गया है। 

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने कहा कि आरोपी जागेश्वर महंत जोकि घटना के बाद फरार हो गया था उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है किस कारण से  घटना को अंजाम दिया है। अभी अज्ञात है पूछताछ की जा रही है। अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें