फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: SBI में चपरासी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

पैसा देने के कुछ माह बाद नौकरी नहीं लगी। जिसके बाद दिए गए तीन लाख रुपये को वापस करने की बात कही। जिस पर पुनीराम कश्यप द्वारा पैसा वापस देने की बात कही। संतोष कश्यप ने कहा की जब भी पैसा मांगने पर आज दूंगा कल दूंगा कहकर नौ सालों से घूमता रहा है।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में 2014 में एसबीआई में चपरासी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता में नौकरी लगने के नाम पर ठगी करने के मामले में नवागढ़ पुलिस पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुनिराम कश्यप पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी पुनिराम कश्यप को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार, संतोष कश्यप ने नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई की पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुनीराम कश्यप जोकि जन पहचान था। उसमे वर्ष 2014 में मेरे दो पुत्र है जिसमे मनबोध कश्यप को एसबीआई में चपरासी और दूसरे पुत्र गजानंद कश्यप को स्वास्थ कार्यकर्ता में नौकरी लगने की बात कही थी। जिसके झांसे में आ गया और दोनों बेटों की नौकरी लगाने के लिए 3 लाख रुपये की मांग करने पर दिया था। 

 

पैसा देने के कुछ माह बाद नौकरी नहीं लगी। जिसके बाद दिए गए तीन लाख रुपये को वापस करने की बात कही। जिस पर पुनीराम कश्यप द्वारा पैसा वापस देने की बात कही। संतोष कश्यप ने कहा की जब भी पैसा मांगने पर आज दूंगा कल दूंगा कहकर नौ सालों से घूमता रहा है और पैसा वापस नहीं करने पर थाने में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

 

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुनीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया। पुनीराम कश्यप को उसके निवास अमोरा गांव से हिरासत में लिया गया है। और पूछताछ की गई इस दौरान नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करना बताया गया। आरोपी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें