फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal Attack In Sukma: शैलेन्द्र और विष्णु को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Mon, 24 Jun 2024 09:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

सुकमा में देर रात दोनों जवानों का शव मेकाज पहुंचा। जिसके बाद पोस्टमार्टम होने के बाद गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रात भर आला अधिकारियों की टीम मेकाज में मौजूद रही।
विज्ञापन
जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के जगरगुंडा में रविवार को नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के दो आरक्षक शहीद हो गए। घटना के बाद शहीद जवानों के शव को मेकाज लाया गया। जहां देर रात जवानों के शव को पहले एम्बोम्बिंग किया गया, उसके बाद पीएम हुआ। सोमवार की सुबह जवानों का पार्थिव शरीर करनपुर स्थित कोबरा बटालियन ले जाया गया। जहां आला अधिकारियों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि 23 जून की सुबह जगदलपुर के करनपुर से राशन सामग्री को लेकर 201 कोबरा बटालियन के दो आरक्षक सामान लेकर टेकलगुड़ा कैम्प जा रहे थे। जिसमें शैलेन्द्र 30 वर्ष ग्राम नबगांव गौतम थाना महराजपुर जिला कानपुर यूपी और विष्णु आर 35 वर्ष निवासी कुरुपूजा पोस्ट आफिस चिरंगतेल जिला तिलवेंद्रपुरम राज्य केरल से थे। 

अचानक पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में मौके पर ही दोनों आरक्षक शहीद हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच जवानों के पार्थिव शरीर को मेकाज लाया गया। जहां रविवार की देर रात जवानों के शव का पहले एम्बोमिंग किया गया, उसके बाद शव को ताबूत में रख करनपुर स्थित कैम्प ले जाया गया। इसके बाद आज सोमवार सुबह आला अधिकारियों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें