फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: दो बुजुर्गों ने खाया जहर, दोनों की उपचार के दौरान हुई मौत, दोनों परिवारों में पसरा मातम

Fri, 01 Mar 2024 01:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बुजुर्गों ने जहर खा लिया जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बुजुर्गों ने जहर खा लिया जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन

 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पहली घटना परपा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े मारेंगा की है, जहाँ रहने वाला मंगलू पिता बीड़ी 53 वर्ष गुरुवार को अपने खेत में काम करने के लिए गया हुआ था, जहाँ खेत में काम करने के दौरान उसने भूख लगने पर अपने साथ लाये पेज (चावल पानी) को खाने के लिए निकाला, लेकिन गलती से पेज की जगह खेत में छिड़काव करने के लिए लाए जहर को खा लिया, जिज़के बाद उल्टी करने लगा, परिजनों ने उसे गुरुवार की शाम को मेकाज में भर्ती किया, जहाँ उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर को उसकी मौत हो गई। 

 

वहीं दूसरी घटना लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के घोटिया चौकी क्षेत्र के परिचकवा में रहने वाला मंगलू यादव पिता मधुराम 60 वर्ष को किसी ने 28 फरवरी की सुबह बुड्डा बोल दिया, जिसके बाद मंगलू ने गुस्से में आकर अपनी बेटी रायमती यादव के आंगन में शाम को जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद आंगन में ही उल्टी करने लगा, परिजनों ने घायल को मोटरसाइकिल में बैठाकर पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ पर उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान एक  मार्च की सुबह उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें