फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Crime: दूसरे राज्य की उर्वरक लेकर बेचने आए दो आरोपी गिरफ्तार, 297 बोरी पोटाश और 12 बोरी यूरिया बरामद

Fri, 14 Jul 2023 03:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में पुलिस ने दूसरे राज्य की उर्वरक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजस्थान से ट्रक में उर्वरक लेकर बेचने के लिए पहुंचे थे। ट्रक से पुलिस ने 297 बोरी पोटाश और 12 बोरी यूरिया बरामद की है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने दूसरे राज्य की उर्वरक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजस्थान से ट्रक में उर्वरक लेकर बेचने के लिए पहुंचे थे। ट्रक से पुलिस ने 297 बोरी पोटाश और 12 बोरी यूरिया बरामद की है। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को सूचना मिली थी कि 16 चक्का ट्रक में अवैध रूप से उर्वरक खाद को रखकर बिक्री करने के लिए देवडा मंदिर जाने मार्ग रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में दो लोग सवार थे। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें दूसरे राज्य की उर्वरक बरामद हुई। 

ट्रक में सवार आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम-पता राजस्थान के करौली निवासी मीना और हनुमानगढ़ निवासी शिवलाल बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5.25 लाख रुपये कीमत की उर्वरक,  दो मोबाइल, 5900 रुपये जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें