जगदलपुर में चोरों ने चोरी के लिए बैंक का ताला तोड़ दिया। जिसके बाद बैंक में जब पैसा नहीं मिला तो चोर सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जगदलपुर के लोहड़ीगुड़ा थाना क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों ने पैसे नहीं चुरा पाने के चलते बैंक का कैमरा ही चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी बैंक कर्मचारियों को सुबह पता चली। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर ने बताया की वह ग्राम अलनार के आईडीबीआई बैंक में लगभग डेढ वर्षो से मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। बैंक का काम समाप्त होने के बाद शाम 5.15 बजे बैंक में ताला बंद करके सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गए थे। सुबह लगभग साच बजे बैंक का गार्ड गोविन्द सेठी फोन करके असिस्टेंट मैनेजर जन्मेजय गोपाल को बैंक का ताला टूटा हुआ मिला। इसकी जानकारी आगे दी गई।
जिसके बाद असिस्टेंट मैनेजर और अन्य स्टाफ के द्वारा बैंक के अंदर जाकर चेक करने पर पता चला कि सुरक्षा हेतू बैंक के बाहर लगाये एक सीसीटीवी कैमरा और कैमरे का डीवीआर उठाके ले गए। डीवीआर की कीमत लगभग 10,000 बताई जा रही है। चोरी को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
वहीं बैंक के लॉकर में 48350 रुपये रखे हुए थे। जो पूरी तरह से सुरक्षित थे। बैंक को चेक करने पर अन्य कोई सामान चोर चोरी करके नहीं ले जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। जहां अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।