पुलिस ने बताया कि बाटकोंटा निवासी हिड़मो पोयाम पिता स्व धुलो पोयाम 58 वर्ष अपनी बहन बुधो मुचाकी के घर आए हुए थे। वहीं उसके रिश्तेदारों से लगातार कई वर्षों से सिरहा गुनिया के शक पर आए दिन विवाद होता रहता था।
जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बाटकोंटा में रहने वाला बुजुर्ग अपनी बहन के घर गया हुआ था। जहां उसके रिश्तेदारों ने सिरहा गुनिया के शक पर बीती रात घर में घुसकर कुल्हाड़ी और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंक फरार हो गए। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाटकोंटा निवासी हिड़मो पोयाम पिता स्व धुलो पोयाम 58 वर्ष अपनी बहन बुधो मुचाकी के घर आए हुए थे। वहीं उसके रिश्तेदारों से लगातार कई वर्षों से सिरहा गुनिया के शक पर आए दिन विवाद होता रहता था।
वहीं बीती रात हिड़मो घर में मौजूद था। तभी रिश्तेदार सुखराम पोयाम, मिट्ठू पोयाम, बुधराम, सोमडू, सन्नू, सायबो सभी निवासी बाटकोंटा पहुंचे और पुराने विवाद के अलावा सिरहा गुनिया की बात को लेकर हिड़मो के सिर पर कुल्हाड़ी के साथ डंडे से हमला कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद हिड़मो की मौत हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने शव को घटनास्थल से दो किमी दूर मृतक के खेत में ले जाकर फेंक फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों ने सुबह पुलिस को दिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक के रिश्ते में लगने वाला बेटा बामन पोयाम की 21 अक्तूबर को सड़क हादसे में मौत हो गई।
जिसके बाद भी आरोपियों ने मृतक के द्वारा सिरहा गुनिया करने के चलते उसकी मौत होने का आरोप भी लगते हुए इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147, 294, 302, 450, 506 आईपीसी दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।