फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: यात्री बस में लगी अचानक भीषण आग, कई यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; चालक फरार

Tue, 12 Dec 2023 09:07 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में केशकाल के पास मंगलवार सुबह एक यात्री बस में अचानक से आग लग गई। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बस में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में केशकाल के पास मंगलवार सुबह एक यात्री बस में अचानक से आग लगने के चलते अफरा तफरी मच गई। इस घटना में जहां कुछ यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। तो वहीं कुछ यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रायपुर से जगदलपुर के लिए महेंद्रा ट्रेवल्स की बस करीब 30 यात्रियों को लेकर निकली थी, सुबह करीब चार बजे के लगभग जैसे ही बस केशकाल के पास पहुंची कि अचानक से गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तत्काल बाद चालक परिचालक मौके से फरार हो गए। वहीं कुछ यात्री घायल हो गए हैं। कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में यात्रियों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग को बुझाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर बस में आग कैसे लगी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें