फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: तेज रफ्तार कार से नियंत्रण खो बैठा चालक, डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी

Wed, 08 May 2024 10:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में कलेक्ट्रेट मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चारों पहिए ऊपर हो गए।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी अनियंत्रित कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में कलेक्ट्रेट मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस घटना में सड़क पर चल रहे लोगों से लेकर कार चालक सभी सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही यातायात विभाग के आला अधिकारी मौके पर आ पहुंचे, जिसके बाद सड़क पर बैरिकेड लगा दिया गया। जिसके बाद कार को वहां से हटाया गया।

विज्ञापन


मामले के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को गीदम रोड की ओर से एक लाल रंग की कार लाल चर्च की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोर्ट को जैसे पार कर आगे बढ़ी कि अचानक से चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद सड़क पर लगे डिवाइडर को टकराते हुए कार पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चारों पहिया ऊपर हो गए। घटना के तत्काल बाद आसपास के लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला और साथ की इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकड लगा कार को वहां से हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें