राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार मौके से फरार हो गया। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में शोक की लहर छा गई। शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लालबाग निवासी विकास कश्यप पिता डमरू कश्यप 29 वर्ष अपने एक मित्र को लेकर गुरुवार की रात बस्तर में हो रहे सामाजिक कार्य मे शामिल होने के लिए गया हुआ था। जहां रात करीब नौ बजे के लगभग वापस अपने दोस्त को छोड़ कर घर आ रहा था कि बोरपदर के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।
घटना के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद कुछ लोगों ने शव को सड़क पर देख पुलिस को सूचना दी। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर छा गई।