फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पांच किलो गांजे के साथ शातिर गिरफ्तार, यात्री बस में कर रहा सफर, चेकिंग में पुलिस ने पकड़ा

Sat, 25 Feb 2023 07:28 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

अवैध रूप से गांजा परिवहन करते एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 किलो 100 ग्राम गांजा पकड़ा गया है जिसकी कीमत 51 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नगरनार में गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर यात्री बस में सफर कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने बस की चेकिंग कर आरोपी युवक को पांच किलो से ज्यादा गांजा के साथ पकड़ा है।

विज्ञापन


थाना नगरनार सीमा से लगे हुये उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन को रोकने तथा प्रभावी कार्रवई करने को पुलिस अधिकारियों ने निर्देशित किया था। थाना नगरनार के सउनि अजीत सिहं के नेतृत्व में थाना नगरनार ने मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से जगदलपुर की ओर आ रहा था। 

पुलिस ने यात्री बस को रोककर बस को चेक किया तो अभिषेक सुधीर मलोदे पिता स्व. सुधीर मलोदे उम्र 20 वर्ष निवासी (महाराष्ट्र) को पकड़ा। जिनके पास रखे बैग को चेक करने पर 5.100 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत 51 हजार रुपये थी को बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना नगरनार में एनडीपीएस एक्ट कायम कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें