जगदलपुर में लगातार पानी की समस्या से परेशान अवंतिका कालोनी के वार्डवासी बुधवार की सुबह अपने घरों से खाली बाल्टी लेकर वार्ड पार्षद के घर आ पहुंचे, जहां पानी की लगातार कमी होने की बात कहते हुए पानी को ज्यादा देर तक खोलने की बात कही।
जगदलपुर में लगातार पानी की समस्या से परेशान अवंतिका कालोनी के वार्डवासी बुधवार की सुबह अपने घरों से खाली बाल्टी लेकर वार्ड पार्षद के घर आ पहुंचे, जहां पानी की लगातार कमी होने की बात कहते हुए पानी को ज्यादा देर तक खोलने की बात कही। अवंतिका कॉलोनी के शासकीय क्वार्टर ए लाइन के निवासियों ने बताया कि तीन दिनों से लगातार पानी नहीं आ रहा है, जिसके चलते नहाने से लेकर बाथरूम तक में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
वहीं नल खोलने भी हर दिन अलग व्यक्ति आता है, जिसके चलते पता ही नही चल पा रहा है कि कौन कब आकर नल खोल रहा है, पानी देने वाला भी सही समय में पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, पानी की समस्या से परेशान लोगों ने आज अपने घरों से खाली बाल्टी लेकर पार्षद के घर आ पहुंचे, जहां निवासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
बताया जा रहा है कि ना सिर्फ ए लाइन बल्कि अन्य लाइन में भी पानी की समस्या बनी हुई है, वर्तमान में अभी आचार संहिता लागू है, ऐसे में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल में सही समय पर पहुंचने की जल्दी रहती है, ऐसे में पानी की समस्या के चलते लोगों को बाल्टी लेकर दूसरे नल पर निर्भर रहना पड़ता है, पीने के पानी से लेकर नहाने तक पानी भरने के लिए बाल्टी लेकर भटकना पड़ता है। निवासियों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन इस समस्या का अबतक कोई समाधान नहीं हो पाया है। इसके अलावा ए लाइन के निवासियों ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दौरान हमारे लाइन का नल खोला जाता है तो उस समय दूसरे लाइन के निवासियों द्वारा अपने नलों का वाल्व को खोल देते है, जिसके चलते ए लाइन के निवासियों को समय पर पानी नहीं मिल पाता है।