फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के चलते थमेंगे यात्री ट्रेन के पहिए, 28 जुलाई से एक सप्ताह तक चलेगा

Wed, 17 Jul 2024 02:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

नक्सलियों के द्वारा 28 जुलई से शहीदी सप्ताह मनाने की बात कही जा रही है, जिसे लेकर रेलवे विभाग की ओर से अपनी तैयारी पूरी कर ले रहे है, जिससे कि नक्सलियों के द्वारा रेलवे को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान ना हो सके। 
 
विज्ञापन
थमेंगे यात्री ट्रेन के पहिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों के द्वारा 28 जुलई से शहीदी सप्ताह मनाने की बात कही जा रही है, जिसे लेकर रेलवे विभाग की ओर से अपनी तैयारी पूरी कर ले रहे है, जिससे कि नक्सलियों के द्वारा रेलवे को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान ना हो सके। 

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि नक्सलियों के इस सप्ताह के शुरू होने के साथ ही केके लाइन पर यात्री ट्रेन के पहिये थम जायेगे, इस दौरान पूरे सप्ताह तक यह ट्रेन बैलाडीला तक नही भेजे जाएंगे, इसके अलावा दंतेवाड़ा में ही पैसेंजर ट्रेन के साथ ही नाइट एक्सप्रेस को भी रोक दिया जाएगा, क्योंकि यही ट्रैन है जो विशाखापत्तनम से जगदलपुर और फिर दंतेवाड़ा और बैलाडीला तक जाता है, इस ट्रेन में ना सिर्फ बस्तर के लोग बल्कि ओड़िसा से भी काफी संख्या में यात्री रोजाना सफर करते है, एक सप्ताह तक इस ट्रेन के नही चलने से आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इसी ट्रैन के माध्यम से रोजाना 2 से 3 सौ लोग विशाखापत्तनम अपना इलाज कराने के लिए जाते है।  

ऐसे में इस ट्रेन के बंद हो जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, फिलहाल रेलवे ने अपने ओर से सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे है, जिससे कि नक्सलियों के द्वारा रेलवे को किसी भी तरह से कोई नुकसान ना पहुंचा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें