फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सर्पदंश से इकलौते बेटे की मौत; सुकमा में महिला ने तोड़ा दम, कुत्ते के काटने पर नहीं कराया इलाज

Tue, 18 Jun 2024 02:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर, सुकमा

सार

जगदलपुर के ग्राम तारागांव बड़ेपाल में अनित के इकलौते बेटे की सांप के काटने से मौत हो गई। वहीं सुकमा में एक महीने पहले महिला को कुत्ते ने काटा जिसका उसने इलाज नहीं कराया। लापरवाही इतनी भारी पड़ी की जान से हाथ धोना पड़ा।  
विज्ञापन
सांप काटने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव बड़ेपाल में रहने वाले अनित के इकलौते बेटे को सोने के दौरान कैरेत साँप ने डस लिया। सांप के काटने से बच्चे की मौत हो गई, वहीं गुस्साए परिजनों ने सांप को पीट-पीट कर मार डाला। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बड़ेपाल तारागांव निवासी किसान अनित सेठिया पत्नी कामिनी के साथ ही एकलौते बेटे कुशान्त सेठिया के साथ पलंग में सो रहे थे, मंगलवार की सुबह अचानक से एक कैरेत साँप कमरे में आ घुसा और पलंग में सो रहे किसान अनित के ऊपर से होते हुए बेटे कुशान्त को डस लिया। बच्चे की आवाज को सुनकर परिजन जाग गए और साँप को भागता देख परिजनों ने डंडा से पीट पीटकर साँप को मार दिया और बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते की उससे पहले ही बच्चे की मौत हो गई।  पिता ने बताया कि कुशान्त इकलौता था, बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Trending Videos

सुकमा में महिला ने कुत्ते के काटने पर नहीं कराया इलाज मौत

कुत्ते के काटने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
सुकमा जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के ग्राम कोरापाट में आदिवासियों के द्वारा कराए जाने वाले इलाज ने एक महिला की जान ले ली।  महिला को करीब माह भर पहले कुत्ते ने काटा था, लेकिन महिला उपचार कराने के लिए अस्पताल ना जाकर गाँव मे ही आदिवासियों के द्वारा किये जाने वाले उपचार को करा रही थी।  मंगलवार को महिला की खराब हालत को देखकर उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, लेकिन आने से पहले ही उसकी मौत हो गई।  घटना के बाद महिला के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया।
 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कोरापाट निवासी मांडवी गंगे पति पोज्जा 47 वर्ष करीब एक माह पहले अपने घर के आंगन में बैठी हुई थी कि उसी समय एक कुत्ते ने आकर पैर में काट लिया। महिला के पैर से खून निकलता देख परिजनों ने उसे अस्पताल चलने की बात कही, लेकिन महिला अस्पताल ना जाकर गाँव मे ही होने वाले आदिवासी इलाज कराने की बात कही। करीब कई दिनों तक महिला ने अपना उपचार आदिवासी जड़ी बूटियों से कराई, लेकिन कुत्ते का जहर धीरे धीरे महिला के शरीर में  फैलने लगा और महिला की अचानक से स्वास्थ्य खराब होने से उसे सुकमा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी खराब हालत को देखते हुए मेकाज लाया गया, रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई, डॉक्टरों ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें