भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की साफ सफाई
- फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सोमवार की सुबह प्रदेशाध्यक्ष, विधायक किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, मेकाज डीन डॉक्टर यू एस पैकरा, मेकाज अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू व अन्य आलाधिकारियों के साथ अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर, स्वच्छता दिवस का परिचय देने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए, इस दिन को किसानों को समर्पित करते हुए उन्हें दो साल का बकाया बोनस देने की बात कही।
बता दे कि सुशासन दिवस के अवसर पर सोमवार की सुबह प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, रामाश्रय सिंह के अलावा अन्य बीजेपी नेता मेकाज पहुंचे, जहां सबसे पहले मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही अस्पताल की स्वच्छता में अपना योगदान दिया। प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने सफाई कर्मियों से चर्चा करते हुए बताया कि सुशासन दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है, इस दिन को अलग-अलग तरीके से लोग मना रहे है, कहीं रक्तदान करके तो कहीं साफ-सफाई करके।
सुरक्षाकर्मियों का जाना हाल
मेकाज पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष किरण देव का मेकाज डीन डॉक्टर यूं एस पैकरा, अधीक्षक डॉ अनुरूप साहू, के अलावा अन्य कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया, वहीं प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने वहां उपस्थित सफाई कर्मियों का हाथ जोड़कर अभिवादन करने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों से हाथ मिलाकर उनका हाल जाना। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।