फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: कुत्ते के काटने पर शख्स ने इलाज में की लापरवाही, जहर फैलने से हुई मौत, परिजनों से बोलता था झूठ

Mon, 21 Aug 2023 02:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

परिजनों ने बताया कि पखनार निवासी सुखो पिता दसरू 45 वर्ष एक माह पहले खेत में मवेशी चराने गया हुआ था, इसी दौरान एक कुत्ते ने हमला करते हुए उसके चेहरे  को नोच लिया, घायल ग्रामीण को उपचार के लिए मेकाज लाया गया जहां तीन दिन के बाद ग्रामीण अपने घर चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम पखनार में रहने वाले एक ग्रामीण को एक महीने पहले गाय चराने के दौरान एक कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भी लाया गया। लेकिन ग्रामीण वापस अपने घर चला गया, जहां सही समय में इंजेक्शन नहीं लगाने के चलते जहर शरीर में फैल गया और आज सुबह उसकी मौत हो गई। 

परिजनों ने बताया कि पखनार निवासी सुखो पिता दसरू 45 वर्ष एक माह पहले खेत में मवेशी चराने गया हुआ था, इसी दौरान एक कुत्ते ने हमला करते हुए उसके चेहरे  को नोच लिया, घायल ग्रामीण को उपचार के लिए मेकाज लाया गया जहां तीन दिन के बाद ग्रामीण अपने घर चला गया।

विज्ञापन

परिजनों ने उसे समय पर दवाई के साथ ही कुत्ते के काटने पर लगने वाले इंजेक्शन के बारे में भी बताया था ग्रामीण अपने घर से एक किमी दूर पखनार के स्वास्थ्य केंद्र अकेले जाकर दवाई लगाने की बात कहता था। जिस पर परिजन भी मान जाते थे, रविवार की शाम को ग्रामीण के शरीर में पूरी तरह से जहर फैलने के कारण उसका स्वास्थ्य खराब हो गया सोमवार की सुबह उसे मेकाज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें