फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: उड़ीसा के BJP MLA करेंगे जिले की हर विधानसभा का दौरा, 22 से 28 अगस्त तक बस्तर में डालेंगे डेरा

Mon, 21 Aug 2023 01:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

भाजपा जिला कार्यालय में उड़ीसा के भाजपा विधायकों के बस्तर जिले में विधानसभा स्तरीय प्रवास को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुट जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
उड़ीसा के BJP MLA करेंगे जिले की हर विधानसभा का दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिये अपनी तमाम तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। उड़ीसा से भाजपा के तीन विधायक एक सप्ताह के प्रवास में बस्तर जिले में डेरा डालेंगे और जिले की तीन विधानसभाओं में प्रत्येक में अलग-अलग सघन दौरा कर बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर की बैठक करते हुये चुनावी तैयारियों की मजबूत रुपरेखा बनायेंगे। आगामी 22 अगस्त से 28 अगस्त तक उड़ीसा के भाजपा विधायक सतत बस्तर प्रवास पर रहेंगे।

 

भाजपा जिला कार्यालय में उड़ीसा के भाजपा विधायकों के बस्तर जिले में विधानसभा स्तरीय प्रवास को लेकर जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुट जाने के लिए कहा। उड़ीसा के विधायकों के बस्तर प्रवास विषय में रुपरेखा तैयार की गयी।

विज्ञापन

 

 

उड़ीसा से आने वाले भाजपा विधायक नित्यानंद गोंड़़ को बस्तर विधानसभा क्षेत्र, नउरी नायक को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र और सुभाष पाणिग्रही को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा व कार्यकर्ताओं से मेलमिलाप करना है और भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमियों को दूर कर रणनीति बनानी है। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि जिले की सभी विधानसभा सीटों में भाजपा के जीत का परचम लहराने प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें