फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: आदिवासी नेशनल टूर्नामेंट में बस्तर का जलवा, मंत्री कवासी लखमा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 14 Jun 2023 05:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

खेलो इंडिया के तहत हुए आदिवासी नेशनल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के बस्तर के खिलाड़ियों का जलवा रहा। मेडल लेकर लौटे इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि खूब खेलो, अच्छा खेलो। देश-प्रदेश के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन करो।
 
विज्ञापन
नेशनल आदिवासी टूर्नामेंट में मेडल लेकर लौटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानितञ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया के तहत हुए आदिवासी नेशनल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के बस्तर के खिलाड़ियों का जलवा रहा। मेडल लेकर लौटे इन खिलाड़ियों को उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने सम्मानित किया। जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में हुए कार्यक्रम में मंत्री लखमा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खूब खेलो, अच्छा खेलो। देश-प्रदेश के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन करो।

विज्ञापन


दरअसल, भारत सरकार की ओर से ओडिशा के भुवनेश्वर में खेलो इंडिया के तहत हुए आदिवासी नेशनल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की फुटबॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीता, टीम में बस्तर की आठ बालिकाएं खेल रही थीं। फाइनल मैच में बस्तर की मुस्कान, अर्पिता ने गोल मारा। एथलेटिक्स में पांच हजार मीटर दौड़ में प्रमिला मांडवी रजत पदक प्राप्त किया। खो खो में टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसमें बस्तर की दो खिलाड़ी ममता कश्यप और ममता मांडवी शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी में छत्तीसगढ़ की टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम में बस्तर से एक खिलाड़ी गीता मंडावी शामिल थी। हॉकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी के पांच बालक और पांच बालिकाओं ने राज्य के टीम की ओर से भाग लिया। टीम ने क्वार्टर फाइनल तक खेले। इस अवसर पर नगर निगम सभापति कविता साहू, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, कलेक्टर विजय दयाराम के, सी ई ओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे, खेल विभाग के कोच सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें