फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada-Bijapur Encounter: पुलिस और नक्सलियों के बीच दो घंटे मुठभेड़, कई नक्सली घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 16 Feb 2024 11:31 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

Chhattisgarh Naxal Encounter: दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। यह मुठभेड़ करीब दो घंटे तक चली। 
विज्ञापन
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।  दो घंटे से अधिक समय तक चली इस मुठभेड़ में जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जबकि कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना मिली है। फिलहाल, जवानों के द्वारा कुछ सामान भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सर्चिंग पर डीआरजी, सीआरपीएफ की एक टीम गुरुवार की रात सर्चिंग पर निकले थे। जहां शुक्रवार की सुबह गमपुर में जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले हैं।

फिलहाल, मौके पर पुलिस फोर्स अभी भी मौजूद है। वहीं कुछ नक्सली सामान भी बरामद किए जाने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र गमपुर के जंगल में काफी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना पर गुरुवार की रात जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे के लगभग जवान जैसे ही नक्सलियों के इलाके में पहुंचे तो यहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिसके बाद तुरंत ही जवानों ने भी बिना देर किए नक्सलियों के ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने नक्सलियों की गोलीबारी का जमकर जवाब दिया। करीब 2 घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें