पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या जैसी कोई बात नहीं लग रही है फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
जगदलपुर में नगरनार थाना क्षेत्र के खम्हारगांव के पास रेलवे फाटक के पास कुछ लोगों ने एक युवक का शव ओधे मुंह पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सुबह एक युवक का शव रेलवे फाटक के पास देखे जाने की सूचना मिली थी। शव को देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक बाइक से जा रहा था और अचानक गिरने से उसकी मौत हुई है। मौके पर जंगल होने के कारण किसी ने युवक को नहीं देखा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या जैसी कोई बात नहीं लग रही है फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।