फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सड़क हादसे में निगम कर्मचारी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी, परिजनों में पसरा मातम

Sat, 24 Feb 2024 01:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एनएच 30 में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में पिता की मौत हो गई, वहीं बेटे को गंभीर चोट लगने के कारण उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में कुलधर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में एनएच 30 में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल से जा रहे पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में पिता की मौत हो गई, वहीं बेटे को गंभीर चोट लगने के कारण उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। मृतक निगम में चौकीदार के पद पर पदस्थ था। 

विज्ञापन

 

परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक कुलधर बेसरा पिता लखमू बेसरा 55 वर्ष निवासी कालीपुर नगर निगम में चौकीदार के पद पर पदस्थ था, शुक्रवार को मोटरसाइकिल लेकर अपने बेटे पीलादास 22 वर्ष को लेने के बस्तर गया हुआ था। वहां से रात को घर आने के दौरान डोंगरीगुड़ा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार पिता पुत्र को कुचल दिया। घटना में जहां पिता कुलधर की मौत हो गई, वहीं घायल बेटे पीलाराम को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया   जहाँ युवक की खराब हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। कुलधर की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें