जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपुर अटल आवास में रहने वाले युवक ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
वहीं आत्महत्या से पहले पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसके कारण पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। मामले की जानकारी देते हुए धरमपुरा चौकी प्रभारी दिनेश उसेंडी ने बताया कि धरमपुरा अटल आवास कालीपुर निवासी आर विनोद शेट्टी पिता कीर्ति राजा 29 वर्ष का शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी से शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। काफी देर तक चले विवाद के बाद पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई।