फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर कर ली आत्महत्या: शराब पीने को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद, परिजनों का बुरा हाल

Sat, 13 Jul 2024 02:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपुर अटल आवास में रहने वाले युवक ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपुर अटल आवास में रहने वाले युवक ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

वहीं आत्महत्या से पहले पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसके कारण पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। मामले की जानकारी देते हुए धरमपुरा चौकी प्रभारी दिनेश उसेंडी ने बताया कि धरमपुरा अटल आवास कालीपुर निवासी आर विनोद शेट्टी पिता कीर्ति राजा 29 वर्ष का शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी से शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था। काफी देर तक चले विवाद के बाद पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई। 
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने के बाद देर रात युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें