फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: स्वास्थ्य विभाग के 16 कर्मचारियों की सेवा समाप्त, इसमें आया से लेकर संयोजक तक शामिल

Sun, 22 Jan 2023 03:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

प्रभारी सीएमएचओ अजय रामटेके ने बताया की जांव में शिकायत सही मिली। शासन की ओर से स्वीकृत पदों से ज्यादा अभ्यर्थियों की नियुक्तियां कर दी गईं। उनकी नियुक्तियों को प्रशासन ने निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन
बीजापुर सीएमएचओ दफ्तर (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग के 16 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें स्वास्थ्य संयोजक से लेकर आया तक शामिल हैं। आरोप है कि पूर्व CMHO सुनील भारती ने भर्ती में गड़बड़ी की थी। उन्होंने स्वीकृत पदों से ज्यादा नियुक्तियां कर दी थीं। इसकी जांच के बाद जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है। 

विज्ञापन


पूर्व सीएमएचओ सुनील भारती ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, फार्मासिस्ट ग्रेड -02, लैब असिस्टेंट, वार्ड ब्याय, वार्ड आया सहित अलग-अलग पदों पर भर्तियां की थीं। इसके बाद इन भर्तियों पर सवाल उठने लगे थे। मामले की शिकायत बस्तर कमिश्नर और कलेक्टर से की गई। इस पर कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा जांच टीम का गठन कर दिया।

प्रभारी सीएमएचओ अजय रामटेके ने बताया की जांव में शिकायत सही मिली। शासन की ओर से स्वीकृत पदों से ज्यादा अभ्यर्थियों की नियुक्तियां कर दी गईं। उनकी नियुक्तियों को प्रशासन ने निरस्त कर दिया। इसमें ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट ग्रेड- 2, चौकीदार, धोबी, आया, वार्ड बॉय, मेस सर्वेट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें