फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी समझकर पी लिया जहर: दो दिन से परेशान थी युवती, परिजनों ने खेत में डालने के लिए गिलास में रखा था कीटनाशक

Thu, 15 Jun 2023 04:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और फिर मर्ग दर्ज कर लिया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पंचनामा कार्रवाई होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवती की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। परिजनों ने खेत में डालने के लिए गिलास में कीटनाशक घोलकर रखा था। जिसे युवती ने पानी समझकर पी लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन युवती की जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने बताया कि युवती दो दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गंगालूर में रहने वाली सोनी हेमला (33) पुत्री स्व पांडू हेमला दो दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। वह घर से भाग जाती, तो परिजन तलाश कर ले आए थे। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने बुधवार को खेत में कीटनाशक डालने के लिए उसे पानी में घोलकर रखा था। इससे पहले कि उसे खेत में छिड़का जाता, आंगन में रखे गिलास को पानी समझकर सोनी ने पी लिया। 

हालत बिगड़ते देख परिजन उसे लेकर बीजापुर अस्पताल पहुंचे। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर रेफर कर दिया। परिजन युवती को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और फिर मर्ग दर्ज कर लिया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पंचनामा कार्रवाई होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें