महिला ने बताया कि मंत्रालय में लीगल असिस्टेंट की नोकरी लगाने की बात कहते हुए 16 अगस्त 23 से लेकर 13 सितंबर के बीच अलग अलग किस्तों में 7 लाख 29 हजार 989 रुपए ले लिया।
जगदलपुर में रहने वाली महिला ने धमतरी के एक युवक के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कराया है। जहां बोधघाट पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का खाता सीज करते हुए देल भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि जगदलपुर निवासी महिला ने 7 मई को मामला दर्ज कराया कि रायपुर में रहने वाला युवक नवीन चावला 27 वर्ष निवासी धमतरी विंध्यवासिनी वार्ड कोतवाली वर्तमान में नया रायपुर सेक्टर 29 से मुलाकात हुई, जहाँ आरोपी ने अपने आप को मंत्रालय के बड़े अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने के साथ ही अन्य कामों को आसानी से होने की बात कहते हुए महिला को अपने बातों के जाल में फंसाकर उसे मंत्रालय में लीगल असिस्टेंट की नोकरी लगाने की बात कहते हुए 16 अगस्त 23 से लेकर 13 सितंबर के बीच अलग अलग किस्तों में 7 लाख 29 हजार 989 रुपए ले लिया।
बाद में लगातार महिला आरोपी को नौकरी लगाने की बात को लेकर चर्चा करती रही, लेकिन आरोपी आज कल में टालता रहा। महिला ने अपने साथ हुई ठगी को महसूस करते हुए 7 मई 2024 को मामला दर्ज कराया, जहाँ पुलिस की एक टीम ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।