फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: यात्रियों को लेकर जा रही बस डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री; टायर फटने के कारण हुआ हादसा

Fri, 22 Sep 2023 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली बस शुक्रवार की सुबह डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से पहले अशोका लीलैंड के सामने डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 24 से अधिक यात्री सही सलामत रहे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर से बैलाडीला यात्रियों को लेकर निकली बस शुक्रवार की सुबह डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से पहले अशोका लीलैंड के सामने डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 24 से अधिक यात्री सही सलामत रहे। यात्रियों को दूसरी बस की मदद से रवाना किया गया। वहीं, बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बस का सामने का टायर फटने के कारण ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन

 
बताया जा है कि कांकेर रोडवेज की बस जगदलपुर से बैलाडिला यात्रियों को लेकर निकली हुई थी। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे के लगभग जैसे ही बस मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से कुछ दूरी पहले अशोका लीलैंड के पास पहुंची कि यात्री बस के सामने का टायर फटने से चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर में जा टकराई। इस हादसे में बस में बैठे यात्रियों को किसी भी तरह से कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों को दूसरे बस की मदद से बैलाडिला रवाना किया गया। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें