मेकाज में शुरू हुई ब्रोंकोस्कोपी
- फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर के शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल में ब्रोंकोस्कोपी की शुरूआत की गई हैं। बस्तर संभाग में यह पहला संस्थान है जहां इसकी शुरुआत की गई है। बता दें कि यह बस्तर संभाग में ब्रोंकोस्कोपी प्रारंभ करने वाला प्रथम संस्थान बना है अब संभाग के मरीजों को जिन्हें पहले इस जाँच हेतु राजधानी एंव प्राइवेट संस्थानों का रुख करना पड़ता था, अब उन्हें इसका लाभ मेकाज में मिल सकता है। बोंकोस्कोपी वायुमार्ग एवं फेफड़ो की दूरबीन द्वारा जाँच करने की तकनिक को ब्रोंकोस्कोपी कहते हैं।
ब्रोकोस्कोपी क्यों की जाती है ?
फेफड़ो के बिमारियों के निदान, पुरानी खांसी, खांसी में खून आना, फेंफड़ो का संक्रमण, फेंफड़ों के कैंसर, श्वसन मार्ग में फंसी/अटकी कोई बाहरी तत्वों को हटाना। ब्रोंकोस्कोपी द्वारा जाँच एवं इलाज रेस्पीरेटरी मेडीसीन विभाग के डॉक्टर अमरदीपक टोप्पो, डा. गरिमा ध्रुव एंव डा. मनोज के द्वारा किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया ब्रोंकोस्कोपी में कम से कम छह घंटे पहले तक मरीज को कुछ खाना या पीना नहीं चाहिए। सेडेशन अक्सर उन लोगों को दिया जाता है, जिनकी लचीली ब्रोंकोस्कोपी की जाती है और आमतौर पर सामान्य एनेस्थीसिया उन लोगों को दिया जाता है जिनकी ब्रोंकोस्कोपी की जाती है।
क्यों करते हैं ब्रोंकोस्कोप का इस्तेमाल
अगर लगता है कि फेफड़े का संक्रमण किसी असामान्य बैक्टीरिया की वजह से हुआ है या इसका इलाज कठिन हो सकता है (उदाहरण के लिए, उन लोगों में जिनमें इम्यून सिस्टम के जुड़ी अन्य कोई कमियाँ हैं) तो फेफड़े के संक्रमण का कारण पता करने के लिए ऐसा किया जाता है। हवामार्गों की जांच करने और उन हिस्सों से ऊतक का नमूना लेने के लिए जिनमें कैंसर हो सकता है, फेफड़े में खून बहने के स्रोत की जांच करने के लिए होता है, सांस लेने में सहायता करने के लिए ट्यूब को किस जगह पर डाला जा सकता है।