फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विरोध, शालिनी राजपूत बोलीं- पाप का घड़ा अब भर चुका

Sat, 23 Sep 2023 08:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मटका फोड़ भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार का विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि आसन्न चुनाव में जनता कांग्रेस के पाप की हांडी फोड़ेगी। 
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के विरोध में शनिवार को स्थानीय गोलबाजार चौराहे में मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं। 

विज्ञापन

शालिनी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता संभाल रही कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भर चुका है। जिसके विरोध स्वरूप पाप का घड़ा फोड़ कर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया है। महिलाओं के साथ अनाचार, प्रदेश में निरंतर बढ़ते अपराध, ठप्प कानून व्यवस्था, हर छोटे बड़े शासकीय कार्य में कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार, घोटालों की लम्बी श्रृखंला यह कांग्रेस की भूपेश सरकार की पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां है।

आगे निशाना साधते हुए कहा कि झूठी कांग्रेस की सरकार ने अपने झूठे वायदों से प्रदेश की जनता को सिर्फ ठगा है। ठगेश सरकार से महिला, बुजुर्ग, युवा, किसान, श्रमिक आदि सभी वर्ग परेशान और दुखी हैं। ऐसी नकारा कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा फोड़ने जनता ने मन बना लिया है। आसन्न विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की पाप की हांडी फोड़ेगी। 

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को रोजगार देने के बजाय उनका रोजगार छिन है और कमीशनखोरी के चक्कर में सारा काम ठेके पर चल रहा है, यह झूठा वादा नहीं है तो और क्या है? 
विज्ञापन

महिला मोर्चा के मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से किरण देव, वेदवती कश्यप,संजय पांडे,सुरेश गुप्ता,अविना श्रीवास्तव, ममता राणा, राम कुमारी यादव, किरण दीवान, माहेश्वरी ठाकुर, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, डाकेश्वरी पांडे,अन्नपूर्णा नायडू, गीता नाग, निलेश्वरी भागवतकर,रानी चेरपा, अनीता भारत, सुधा गुप्ता, अलका सेंगर, मीना विश्वकर्मा,लक्ष्मी साहू,विभा सिंह,राजेश श्रीवास्तव,मनोज पटेल,योगेश शुक्ला, रिंकू पाण्डेय,लक्ष्मण झा, शेखर शर्मा, अभिषेक तिवारी, पंकज आचार्य, शशि नाथ पाठक, अमर झा, अनिमेष चौहान, प्रेम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें