फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Bandh: हत्या के विरोध में बस्तर बंद का एलान, शहर में दिखा व्यापक असर; मासूम को मार दी थी गोली

Tue, 23 Jan 2024 02:47 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

मासूम की गोली लगने से मौत और हसदेव के जंगल की कटाई के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को बस्तर बंद का ऐलान किया। जिसका असर देखा जा रहा है। समर्थन में किसी ने कोई दुकान नहीं खोली है।
विज्ञापन
हत्या के विरोध में बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के ग्राम मुवेंडी की छह माह की मासूम की गोली लगने से मौत और हसदेव के जंगल की कटाई के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने मंगलवार को बस्तर बंद का ऐलान किया है। बस्तर चैंबर ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया जिसकी वजह से इस बंद का शहर में व्यापक असर देखने को मिला। शहर के पैलेस रोड, मेन रोड, सर्किट हाउस रोड, स्टेट बैंक चौक आदि मुख्य जगहों की सारी दुकाने बंद दिखी तो वहीं ठेले-खुम्चे ने भी बंद को समर्थन देते हुए अपनी दुकानें नहीं खोलीं। 
विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 22 दिनों पहले छह माह की बच्ची की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद इस मामले में अब तक कोई जांच होती नहीं दिख रही है। लगातार स्थानी ग्रामीण जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

सर्व आदिवासी समाज में बंद बुलाते हुए इस पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग की है। इसके सांथ ही ठाकुर ने कहा कि लगातार आदिवासियों की पूंजी वनों को काटा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हसदेव के जंगलों की कटाई हो रही है। सर्व आदिवासी समाज इसका विरोध करता है और हसदेव अरण्य मामले में सरकार से खदान निरस्त करने की मांग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें