फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 'द केरल स्टोरी' के बाद अब 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में नजर आएंगी अदा शर्मा, 15 मार्च को होगी रिलीज

Fri, 19 Jan 2024 06:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

'द केरल स्टोरी' की अपार सफलता के बाद अब अदा शर्मा जल्द ही फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में नजर आने वाली हैं। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, अदा शर्मा और निर्देशक सुदीप्तो सेन की तिकड़ी ने इसकी पूरी तैयारियां भी कर ली है।
विज्ञापन
दन्तेश्वरी मंदिर में अदा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द केरल स्टोरी' की अपार सफलता के बाद अब अदा शर्मा जल्द ही फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' में नजर आने वाली हैं। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, अदा शर्मा और निर्देशक सुदीप्तो सेन की तिकड़ी ने इसकी पूरी तैयारियां भी कर ली है। अदा शर्मा फ़िल्म शूटिंग के लिए बस्तर पहुँच गई है बस्तर के बारसूर इलाके में घूमने के बाद फिल्म की शूटिंग से पहले दंतेवाड़ा पहुँची।  यहाँ उन्होंने दंतेश्वरी माता का दर्शन किया और अपने आने वाली फ़िल्म की सफलता के लिए कामना किया।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, 'बस्तरः द नक्सल स्टोरी' 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे भी असली कहानी पर बनाया गया है जिसमें देश के नक्सलवाद को दर्शाया गया है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म के कुछ हिस्सों में नक्सलवाद और फोर्स के बीच की लड़ाई में गांव वालों की परेशानी समेत अन्य सब्जेक्ट देखये जा सकते है। 
 

साथ ही फिल्में में बस्तर में घटी बड़ी नक्सली घटनाओं को भी जगह दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक अदा शर्मा फिल्म में बस्तर आईजी का किरदार निभाएंगी अब देखना ये होगा कि क्या ये भी केरल स्टोरी की तरह लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ेगी और क्या वे इसकी कहानी पर भी भरोसा कर पाएंगे यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें