बस्तर पुलिस के द्वारा शहर के तमाम बैंकों के आलाधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही बैंक में लगे कैमरे से लेकर वहां की पूरी व्यवस्था के साथ ही अन्य जानकारियों को लिया गया।
बस्तर पुलिस के द्वारा शहर के तमाम बैंकों के आलाधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही बैंक में लगे कैमरे से लेकर वहां की पूरी व्यवस्था के साथ ही अन्य जानकारियों को लिया गया। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंको की सुरक्षा के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर शहर में संचालित सभी बैंको के कार्य सुरक्षित व सुचारू रूप से संचालित रहे इस उद्देश्य से अति.पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, उप पुलिस अधीक्षक, अपूर्वा क्षत्रिय की उपस्थिति में बैक शाखा प्रबंधको का समीक्षा मीटिंग आयोजित किया गया।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य बिन्दु बैंक के सुरक्षा के गतिविधियों को ध्यान रखते हुये संचालित बैंको में अलार्म सिस्टम, सीसीटीव्ही कैमरा,एटीएम मशीन व तैनात वेपनधारी गार्ड के संबंध में बारिकी से चर्चा करते हुये सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था में पाये गये खामियों को शीघ्र पूर्ण करने सभी को निर्देशित किया गया है। साथ ही बैंक सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।