फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई, वाहन चालक शराब का सेवन कर करते थे ड्राइविंग

Tue, 16 Jan 2024 04:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

साथ हीअधिक आवाज निकालने वाले 15 से अधिक दुपहिया वाहनों के साइलेंसर को मौके पर निकलवाने की कार्यवाही की गई एवम यातायात नियमों के बारे में बताया गया। नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए समझाईश दिया गया है। 
विज्ञापन
यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर पुलिस के द्वारा शराबियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस के द्वारा तीन वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही किया गया है। इनके द्वारा शराब पीकर वाहन चला रहे थे, शहर में शराब सेवन कर वाहन चलाने व यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। शहर के अलग अलग क्षेत्रो से चार पहिया / दुपहिया वाहन चालको के द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन न कर वाहन चलाया जा रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर प्रत्येक थाना प्रभारियों के द्वारा कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। 

विज्ञापन

 

टीम के द्वारा रोजाना चारपहिया/दुपहिया वाहन के चालकों द्वारा रोड में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले, बिना इंश्योरेंस के  वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले, चालको के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही किया गया है। जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के तीन मामले 185 एमवी एक्ट जिसकी सुनवाई कोर्ट में होंगी तथा 103 प्रकरण एमवी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही किया गया जिनसे पुलिस द्वारा 42,400 रुपये का शुल्क वसूला गया। 
 

साथ-ही-साथ अधिक आवाज निकालने वाले 15 से अधिक दुपहिया वाहनों के साइलेंसर को मौके पर निकलवाने की कार्यवाही की गई एवम यातायात नियमों के बारे में बताया गया। नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए समझाईश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें