फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फांसी से लटकी थी, परिजन फंदा काटकर अस्पताल ले गए, पर नहीं बच सकी जान

Tue, 07 Feb 2023 04:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

परिजनों ने फंदा काटा और उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन बेटी को लेकर वहां पहुंचे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद लड़की को मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने घर में ही फांसी लगा ली। घटना के दौरान परिजन घर पहुंचे और बेटी को लटके देखा तो फंदा काटकर अस्पताल ले गए। हालांकि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। लड़की की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकरी के मुताबिक, नगरनार निवासी संगीता सोनी (17) पुत्री पुरुषोत्तम दास सोनी 12वीं की छात्रा थी। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पुरुषोत्तम सोनी और उनकी पत्नी नगरनार प्लांट में कर्मचारी हैं। रोज की तरह वह मंगलवार को भी अपने काम पर चले गए थे। जबकि भाई-बहन स्कूल में थे। छात्रा की दादी भी आंगनबाड़ी में मितानिन हैं और एक बैठक में शामिल होने के लिए गई थीं। इस दौरान छात्रा अकेले ही थी और दोपहर तक घर के बाहर ही देखी गई। 

दोपहर बाद परिजन जब प्लांट से लौटे तो बेटी घर में नहीं मिली। इस पर उन्होंने आवाज दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंदर कमरे में गए तो देखा कि वह फांसी पर लटकी हुई थी। इस पर परिजनों ने फंदा काटा और उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन बेटी को लेकर वहां पहुंचे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद लड़की को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें