फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में पांच सितंबर से जमकर बरसेंगे बादल, आज इन संभागों में भारी बारिश के आसार

Wed, 04 Sep 2024 10:35 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने की वजह से प्रदेशभर में अच्छी बारिश के आसार हैं। आज बुधवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने की वजह से प्रदेशभर में अच्छी बारिश के आसार हैं। आज बुधवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं बाकी संभागों में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश थम सी गई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है। वहीं पांच सितंबर से छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ वज्रपात और बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अब मानसून एक बार फिर एक्टिव होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश भर में अच्छी बारिश के आसार हैं। आज बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक चक्रवती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ाने की संभावना है। यही वजह है कि प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है साथ ही बस्तर संभाग के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं शाम के समय हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जांजगीर में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें