फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवामय हुआ पेंड्रा, निकाली गई राम रथ यात्रा; देखें वीडियो

Sat, 20 Jan 2024 10:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पेंड्रा नगर में शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। राम-हनुमान के बड़े-बड़े भगवा ध्वज लिए नवयुवक और महिलाएं पूरी शोभायात्रा में नगर भ्रमण करती रहीं।
 
विज्ञापन
राम रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर स्थापना से पहले पेंड्रा नगर राममय हो गया है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से पूरे नगर को भगवामय कर दिया गया है, उसी क्रम में शुक्रवार को मूर्ति स्थापना के पूर्व हिंदू जन जागरण के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। 
विज्ञापन




लगभग चार घंटे रैली पूरे शहर में भ्रमण करती रही। राम-हनुमान के बड़े-बड़े भगवा ध्वज लिए नवयुवक और महिलाएं पूरी शोभायात्रा में नगर भ्रमण करती रहीं। इस दौरान रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रैली का मुख्य आकर्षण धुमाल बैंड के साथ-साथ राम दरबार की रथ यात्रा थी, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान के रूप में सजाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि आने वाले 22 तारीख को इससे भी बड़ा आयोजन नगर में किया जाएगा। राम रथ यात्रा में लगभग 5000 से अधिक स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जो विभिन्न धार्मिक समाजों द्वारा अब तक निकाली गई शोभा यात्राओं में सर्वाधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें