फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, दो सटोरिए गिरफ्तार, एक चकमा देकर हुआ फरार

Thu, 16 May 2024 10:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

आईपीएल मैच में मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा खिलाने के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल मैच में मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा खिलाने के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी जो पहले भी आईपीएल मैच में सट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुका था वो फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते सीट करवा दिए हैं और उनके पास मोबाइल में 30 से अधिक लिंक मिले जिनके जरिए क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने का काम किया जाता था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा पुलिस को मुखबीरों से सूचना मिली कि पेंड्रा इलाके में आईपीएल मैचों में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिलाने का कारोबार कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखीबिरों को एक्टिव किया और साइबर सेल और पेंड्रा पुलिस की टीम ने दुबटिया छपराटोला में जाकर दबिश दी। जहां पर तीन व्यक्ति मोबाइल फोन से सट्टा खिलाते पाए गए। बाजार पारा का रहने वाला प्रकाश केवट और लोहतरैया पारा के रहने वाले हर्ष जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें