फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशीली दवा बरामद

Thu, 04 Jan 2024 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली जिसमें पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली जिसमें पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 नग ब्यूप्रेनोर्फिन एम्पुल और 70 नग वायल इंजेक्शन, साथ में आरोपियों की एक बाइक दो मोबाइल फ़ोन भी पुलिस ने जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोग लगातार नशीली दावाओं के माध्यम से युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम कर रहे हैं इसकी सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी, जिस पर जीपीएम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां पर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक से चरचेडी गांव से घुसरिया गांव की ओर जा रहे है जो अपने पास प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। जिसके बाद थाना मरवाही एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा घुसरिया गांव में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें