फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurela Pendra Marwahi: जिले में हो रही लगातार बारिश, खेती के काम में जुटे किसान, जलभराव से हो रही समस्या

Mon, 05 Aug 2024 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। किसान खेती के कार्यों में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण लोग विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में हो रही लगातार बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। किसान खेती के कार्यों में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण लोग विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां लोग कच्चे मकानो में रह रहे हैं। और कच्चे मकान के गिरने से कहीं लोगों की जान जा रही है तो कहीं घायल हो रहे हैं। साथ ही इसके अलावा दूरस्थ गांव में पक्की सड़क ना होने के कारण लोगों को कीचड़ वाली सड़क से आवागमन करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


वहीं अगर बात की जाए तो जिले में 1 जून 2024 से अब तक 598.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पेण्ड्रारोड तहसील में 569.3 मिलीमीटर, पेंड्रा तहसील में 770.2 मिलीमीटर, मरवाही तहसील में 534.7 मिलीमीटर और सकोला तहसील में 518.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 

वहीं जिले में बीते 24 घंटे के दौरान पेण्ड्रारोड तहसील में 13.5 मिलीमीटर, पेंड्रा तहसील में 48.3 मिलीमीटर, मरवाही तहसील में 10.7 मिलीमीटर एवं सकोला तहसील में 12 मिलीमीटर वर्षा हुई है। अब यहां देखना होगा कि आने वाले दिनों में बारिश कितनी होती है और किसानों को बारिश का कितना फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें