गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला में पिता पुत्र का विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने चाकू से बेटे का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक सामतपुर इलाके का है जहां पर रहने वाले आकाश साठे और उसके पिता राजेंद्र साठे शराबी किस्म के थे और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पिता पुत्र का आपस में विवाद होता था कल रात भी राजेन्द्र और उसकी पत्नी का भी किसी पारिवारिक कारणों से विवाद हो रहा था उसी दौरान आकाश भी वहां पहुच गया जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा की पिता राजेन्द्र ने घर मे रखे चाकू से बेटे आकाश पर हमला कर दिया।
हमला गले और सीने में किया जिससे आकाश की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग की टीम रात में ही गाव के पास से राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मृतक बेटे के शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है और मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।