चोरी की करतूत सीसीटीवी में कैद
- फोटो : अमर उजाला
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में जिले में देर रात चोरी की दो वारदात हुई जिसमें चोर चोरी करते सीसीटीवी में कैद हो गए। पहला मामला मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी में हुआ जहां पर ठेकेदार के घर के सामने रखे सेंट्रिंग प्लेट को चोरी करने आए 4 चोरों से एक नाबालिग चोर को घर वालो ने पकड़ लिया। वहीं दूसरी घटना पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल रोड में बाइक सवार तीन चोर मोटरसाइकिल से पेट्रोल चोरी करते नजर आ रहे हैं फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गई है।
दरअसल पहला मामला मरवाही थानाक्षेत्र के सिवनी गाव का है जहां पर रहने वाले नीरज द्विवेदी जो की पेशे से ठेकेदार है और अपने घर के पास काफी मात्रा में सेंट्रिग प्लेट रखा हुआ था और और उसकी निगरानी के लिए वे सीसीटीवी भी लगाकर रखे हुए थे। तभी रात को जब उन्हें कुछ हलचल महसूस हुआ तो वे सीसीटीवी में देखे जिसमें चार लोग नजर आ रहे थे और वे लोग सेंट्रिग प्लेट को उठाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के नगर पालिका क्षेत्र का है जहां पर देर रात मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवक पहुंचे और लोगों के घर के बाहर खड़े बाइक से पेट्रोल चोरी करते नजर आए। उनकी हरकत पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें साफ दिख रहा है कि बाइक सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उसके बाद किस तरह मोटरसाइकिलों से कैसे पेट्रोल चोरी कर रहे है। हालांकि इस मामले में पुलिस के पास शिकायत नहीं आई है पर बीच शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों के हौसले किस तरह बुलंद है और पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवालिया निशान उठ रहा है।