नाबालिग छात्रा से 12 साल की उम्र से 12 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी ने आज कोर्ट पहुचकर सरेंडर कर दिया है। जहां पर गौरेला पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहा से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर शिक्षक के विरुद्ध गौरेला थाने में अपराध दर्ज होने के बाद से शिक्षक फरार था।
मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा इलाके में रहने वाले सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ उन्हीं के स्कूल में पढ़ने वाले पूर्व छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महेन्द्र कुमार सोनी ने उसका शारीरिक शोषण किया है। जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र 12 वर्ष थी, तब शिक्षक महेन्द्र कुमार सोनी उसे अपनी बातों में फंसाकर अपने घर ले गया था और उसे धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।
युवती ने बताया कि उसके बाद शिक्षक उस छात्रा से आए दिन ऐसी हरकत करने लगा। अब वह छात्रा 24 वर्ष की हो गई है और गर्भवती हो गई उसके बाद भी वो उसका शोषण करता। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो वो छात्रा के साथ गौरेला थाना पहुचे और वहां पर पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद से मामले में दोषी शिक्षक फरार चल रहा था। आज आरोपी ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया।